एक नई सुबह - 2 Years of Modi Government
मोदी
सरकार के दो साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
इंडिया गेट में आयोजित हुए कार्यक्रम 'एक नई सुबह' में देश के अंदर सुशासन
के ज़रिए भ्रष्टाचार कम होने की बात कही।
Watch: एक नई सुबह - 2 Years of Modi Government - फुल विडियो
उन्होंने कहा कि दीमक की तरह भ्रष्टाचार ने देश को अंदर से खोखला कर दिया था और मैंने भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ बहुत सफल तरीके से, एक के बाद एक ठोस कदम उठाकर जन-मानस को आंदोलित करके इस मुद्दे को सुलझाने का प्रयास किया।
'एक नई सुबह' कार्यक्रम में एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा गया, जिसमें अमिताभ बच्चन सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने लिया हिस्सा।
कार्यक्रम में मंत्रिमंडल के विभिन्न वरिष्ठ मंत्रियों ने भी भाग लिया और अपने-अपने मंत्रालय की उपलब्धियां गिनाईं। पीएम ने कहा कि दो वर्ष पूर्व देश ने जो जिम्मेदारी दी उसका लेखा जोखा होना चाहिये।
नरेन्द्र मोदी के संबोधन के खास बिन्दु :
1. अगर मैं अपनी सरकार की उपलब्धियो को बताना शुरु करुं तो डीडी वालों
को एक हफ्ते तक यहीं रुकना पड़ेगा।
2. मेरिट लिस्ट के आधार पर लोगों को नौकरी मिलेगी, हमने इंटरव्यू को खत्म
करके एक बड़े भ्रष्टाचार का खात्मा कर दिया।
3. हमने अब तक जनता पर अविश्वास जताकर सरकारें चलाई हैं, हमने इस व्यवस्था
को बदला और उन्हें कहा कि वे खुद सर्टिफाई कर दें। आप जनता पर विश्वास
करें ये बड़ी बात है।
4 . 3 साल में 5 करोड़ परिवारों को रसोई गैस दी जाएगी।
5. गैस कनेक्शन के लिए लोग परेशान रहते थे।9 और 12 सिलिंडर पर चर्चा होती
थी।
6. एलईडी बल्ब आजकल 60-70 रुपये में मिलता है, जो पहले 200 रुपये में
मिलता था।
7. शिक्षा के क्षेत्र में 36 हजार करोड़ की लीकेड रोकी गई है। और यह तो
सिर्फ शुरुआत भर है।
8. अकेले हरियाणा में ही 6 लाख फर्जी नामों से लोगों को केरोसिन तेल पर
सब्सिडी दी जा रही थी।
9. दो साल पहले तक कोई भी समाचार पत्र, टीवी न्यूज बुलेटिन भ्रष्टाचार की
खबरों से अछूता नहीं था।
10. 1 करोड़ 62 लाख फर्जी राशन कार्ड बंद करवाए।
11. हमने करप्शन के खिलाफ सतर्क तरीके से कदम उठाए।
12. अकेले रसोई गैस में हजारों-लाखों फर्जी सिलेंडर मिले, डीबीटीएल के जरिए
हमने 15 हजार करोड़ रुपये बचा लिए।
Comments
Post a Comment